देश भक्ति के फिल्मों का सितारा अस्त हो गया

  • सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन
  • मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 24 जुलाई 1937 को हुआ था जन्म
  • 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था

मुंबई (डीडीन्यूज),देश भक्ति के फिल्मों का सितारा अस्त हो गया। भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता,निर्देशक,देशप्रेम की फिल्मों के नायक दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़ें – अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी,चाचा की मौत भतीजा घायल

भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को भारत की आजादी से पहले पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत लाहौर के एबटाबाद में हुआ था। उनका नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। विभाजन के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक शरणार्थी शिविर में पले-बढ़े हुए।

देशभक्ति फिल्मों के लिए विख्यात मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मेरे देश की धरती सोने उगेल..भारत की बात सुनाता हूं..सरीखे गीत देश का बच्चा-बच्चा गुनगुनाता है और मनोज कुमार को पहचानता है।

देशभक्ति गीतों से ही मनोज कुमार ने खुद को भारत कुमार का खिताब दिलाया। इसी से उन्होंने बॉलीवुड में एक नई शैली की शुरुआत की,जिसमें देशभक्ति सिनेमा,जिसमें राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दे शामिल थे।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

खबर को शेयर कीजिए