Doordrishti News Logo

पीएचईडी के जेईएन से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट, धमकाया

जोधपुर, शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। कहीं पानी आता नहीं और कहीं पर कम दबाव से आता है। जिससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी की सप्लाई पूरी नहीं आने पर बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि ने पीएचईडी बनाड़ के जेइएन से अभद्र व्यवहार किया। इस पर अब राजकार्य  में बाधा का मामला दर्ज करवाया गया है।

जलदाय विभाग के जेईएन ने सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि एईएन मोहित माथुर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बनाड़ स्थित पीएचईडी कैंपस का निरीक्षण किया था। उस समय ग्राम पंचायत बनाड़ के सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम कुछ लोगों के साथ वहां बैठे थे। चौथाराम ने नहरबंदी में रखरखाव के लिए निर्धारित मंगलवार के शटडाउन को निरस्त करने के लिए बहस शुरू कर दी। इसके बाद गाली गलोच कर धक्का मुक्की करने लगा। इस बीच उसने वहां लोगों को बुलाकर मुझ से मारपीट की, मुझे जान से मारने की कोशिश भी की। घटना करीब दोपहर 2.15 बजे की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026