सद्भावना नाइट क्रिकेट कप 15 अक्टूबर से उचियाड़ा में
जोधपुर,स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड उचियाड़ा में सद्भावना नाइट क्रिकेट कप का आगाज शनिवार 15 अक्टूबर से होगा। आयोजन सचिव स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी के निदेशक प्रद्युत सिंह व शाहरुख पठान ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रशासनिक,न्यायिक एवं विभागीय क्षेत्रों से संबंधित होगी। प्रतियोगिता में ज्यूडिशियरी, एडमिनिस्ट्रेशन एवं पुलिस, जिला परिषद, जेडीए, एसबीआई, टैक्स डिपार्टमेंट आदि की टीमें शामिल हैं। इनके मध्य स्पर्धाएं दूधिया रोशनी में स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड पर लीग आधार पर खेली जाएगी।
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को दो मैच खेलने को मिलेंगे। दोनों मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। दूधिया रोशनी में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी।
टीमें इस प्रकार हैं- ज्यूडिशियरी, एडमिनिस्ट्रेशन एवं पुलिस, जिला परिषद, जेडीए, एसबीआई, टैक्स डिपार्टमेंट.सद्भावना नाइट क्रिकेट कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह,आवेश खान, कुलदीप यादव ने शुभकामनाएं दी। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को धन्यवाद दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

