जोधपुर,अपना एडवेंचर के निर्देशन में आज लव होम एवं टाटा इंश्योरेंस के संयुक्त तत्वावधान में कायलाना की पहाड़ियों पर रॉक क्लाइंबिंग,हाइकिंग और रेपलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

प्रतिभागियों ने प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ ही एडवेंचर की गतिविधियों का आनंद लिया। अपना एडवेंचर के संचालक गजेंद्र गौड़ ने बताया कि कॉरपोरेटर फील्ड में अति व्यस्त कामकाज के चलते तनाव बना रहता है। ऐसे तनाव से मुक्ति के लिए प्राकृतिक वातावरण में यहां योगा, रॉक क्लाइंबिंग,रेपलिंग आदि करवा कर उन्हें तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके सिखाए गए।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में अक्षय शर्मा, लव होम के विनोद सारण,अनिरुद्ध, जिमी व्यास, सोहन, टाटा इंश्योरेंस कंपनी के हर्ष अग्रवाल तथा अपना एडवेंचर टीम से समीर प्रताप, महेंद्र गौड़, अशोक और सुनील उपस्थित थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

