Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने छह माह से फरार एक बदमाश को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह महिने पहले चौखा गांव के एक वृद्ध पर जानलेवा हमले का प्रयास किया था। उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के साथ मारपीट की और गाड़ी दौड़ाकर चढ़ाने का प्रयास किया था। घटना का वांछित अपराधी आज पुलिस की हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। इसका एक साथी लारेंस गैंग में भी शामिल रहा है। मगर वो आज तक नहीं मिला है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि चौखा के नयापुरा निवासी शेरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार 20 अगस्त 20 को उसके पिता प्रेमाराम को काली गेट वे कार में आए बदमाशों ने रूकवाकर हमला किया था। वे बचकर भागने लगे तो उनके पीछे कार को दौड़ाया और चढ़ाने का प्रयास किया था। इस घटना में उसके पिता को गंभीर चोटों लगी थी। थानाधिकारी भाटी ने बताया कि घटना को लेकर आज आरोपी मगरापूंजला निवासी लोकेश गहलोत पुत्र कमलकिशोर को गिरफ्तार किया गया है।

उसने अपने कुछ साथियों संग मिलकर यह हमला किया था। गौरतलब है कि घटना में राहुल कच्छवाह नाम का शख्स भी शामिल रहा है। जो मंडोर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वह अभी पकड़ में नहीं आया है। राहुल लारेंस गैंग में भी शामिल रहा है। ऐसे में लोकेश गहलोत का भी लारेंस से लिंक पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल उसके लारेंस का गुर्गा होने की बात से इंकार किया है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026