बेकरी की दुकान में लूटपाट,गल्ले से निकाले 12 हजार,तीन गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित जगमाल पेट्रोल पंप के सामने की एक बेकरी की दुकान में मंगलवार की रात को तीन युवकों ने सामान खरीदने के बहाने दुकानदार से बुरी तरह मारपीट की। फिर गल्ले से 12 हजार रूपए लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को आज गिरफ्तार कर लिया। पहले इन्हें शांति भंग में पकड़ा गया था।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जगमाल का पेट्रोल पंप के सामने श्रीनाथ बेकरी है। इसका दुकानदार दिनेश नाथ मंगलवार की रात में बैठा था। तब तीन युवक उसके पास में बेकरी का छोटा मोटा सामान खरीदने आए। सामान दिए जाने पर दुकानदार दिनेश नाथ ने रूपए मांगे तो आधे अधूरे दिए। जिस पर बहस होने पर युवकों ने मारपीट की और दुकान के गल्ले से 12 हजार रूपए लूट लिए।
वक्त घटना दुकानदार अकेला ही था। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची तब भाग रहे युवकों को पकड़ा गया। आरोपी एकता नगर रमजान का हत्था निवासी इमरान पुत्र गुलाब मोहम्मद, मिरासी कॉलोन राजस्थान अस्पताल के पीछे मगरापूंंजला माता का थान निवासी नजीर पुत्र मोहम्मद युनुस एवं लक्ष्मण नगर रमजान का हत्था नांदडी निवासी समीर पुत्र सिराजु खां को पकड़ा गया। तीनों से लूट की राशि बरामद की गई। दुकानदार ने इनके खिलाफ लूट में मामला दर्ज करवाया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

