गर्मी से सडक़ें पानी की तरह चमकने लगी,शुक्रवार को मौसम में बदलाव सम्भव
जोधपुर, पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम बना हुआ है। ज्यादातर जिलों में पारा 40 के ऊपर ही चला आ रहा है। दिन तो दिन रात के पारे में भी अब तो वृद्धि होने लगी है। जोधपुर संभाग में भी धरा आग उगल रही है। सूर्यदेव की प्रचंड किरणों से धरा तप गई है। उष्ण हवाओं और लू के कहर से आमजन त्रस्त हो गया है। दिन उगने के साथ ही सूर्यदेव क्षितिज पर आग बरसाने लगते हैं जो दोपहर आते आते धरा को भट्टी की तरह तपा देते हैं।
मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश सहित कई जिलों में मौसम बदलाव के संकेत दिए है। मगर दो दिन बाद हालात कमोवेश पहले जैसे ही सकते हैं। मई प्रथम सप्ताह में पारा 47-48 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है। बुधवार को जोधपुर के फलोदी में पारा 45 डिग्री पार कर गया तो जोधपुर शहर में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी आने वाले दिनों और भी सितम ढाएगी।
जोधपुर संभाग में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसके चलते आंधी या मेघगर्जना हो सकती है। फिलहाल दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय प्रदेश में आज रात पश्चिमी विक्षोभ टकराएगा। 29 अप्रैल को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर आंधी एवं मेघगर्जना हो सकती है। 30 अप्रैल को संभाग के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में हीट वेव के आसार बने हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

