जोधपुर, जिले में कोविड-19 के प्रबन्धन को प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए सीएमएचओ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव ने की। बैठक में कोविड-19 की न्यूनतम गाईडलाईन के तहत जिन वार्डो में संक्रमित मरीजों की संख्या के अनुसार कन्टेनमेंट जोन स्थापित करने, डोर टू डोर सर्वे, स्क्रिनिंग, कॉटेक्ट ट्रेसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करने पर चर्चा की गई। बैठक में सैम्पलिंग बढाने के लिए टारगेट निर्धारित कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व एमएमवी मोबाइल यूनिट द्वारा ओपीडी के साथ ही सैम्पल कलेक्शन सुचारू करने पर चर्चा हुई। बैठक में होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमितों का नियमित फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए। को-मोर्बिड मरीजों को शीघ्र जांच, शीघ्र उपचार तर्ज पर उनकी पहचान कर उपचार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम महिपाल भारद्वाज, डिप्टी सीएमएचओ डॉ प्रीतम सिंह सांखला, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रामनिवास सेंवर, आरसीएचओ डॉ कौशल दवे व यूपीएचसी इंचार्ज व आरआरटी टीमों के सदस्य उपस्थित थे।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

