Doordrishti News Logo

जोधपुर, सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी के प्रतिनिधियों ने जोधपुर के नए संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा से मुलाकात कर विश्वास दिलाया कि कोरोना वायरस के इस काल में जिस तरह उन्होंने अप्रैल माह से लेकर अब तक जागरूकता व सहयोग का काम किया है वे उसमें आगे भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने को तैयार हैं। सोसायटी की सचिव चंद्र किरण दवे ने बताया कि, सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डॉ राजेश शर्मा का अभिनंदन करने के साथ उन्हें कोरोना वायरस काल में किए गए कार्यों से अवगत कराया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोसाइटी की सेवाओं की सराहना किए जाने की भी जानकारी दी। संभागीय आयुक्त को जानकारी देते हुए अध्यक्ष विमला गट्टानी द्वारा अवगत कराया गया कि, कोरोना वायरस काल में सत्यमेव जयते परिवार ने जागरूकता कार्यक्रम को नियमित रूप से संचालित करने के अलावा दो लाख के लगभग मास्क वितरित किए हैं और सरकारी अस्पतालों में ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनें उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी अस्पतालों के अलावा पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया है। इस अवसर पर सत्यमेव जयते परिवार के सदस्य प्रवीण मेढ़, प्रियंका झाबक, अमृता एस डूडीया, अंकुर चौधरी, बिंदु भंडारी, मोहम्मद साबिर अभिषेक भाटी,वीरेंद्र सिंह व भवानी सिंह गहलोत मौजूद थे।

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026