पीडि़त ने पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ दी पुलिस में रिपोर्ट
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर मंदिर के पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ धोखे से शादी करने और फोटो ग्राफ्स से ब्लैकमेल कर परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीसुदा थी और वह उसकी जाति की भी नहीं है। पुलिस ने मंगलवार को मिले परिवाद पर केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। आरोपी परिवार बूंदी जिले का बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि श्याम मनोहर मंदिर के पास चौपासनी गांव के रहने वाले भरत कुमार पुत्र ताराचंद जोशी ने यह रिपोर्ट दी। इसके अनुसार गत वर्ष 10 जून को उसकी शादी चितौड़ रोड न्यू मानसरोवर कॉलोनी निवासी बूंदी निवासी सीमा शर्मा के साथ हुई थी। बाद में पता लगा कि सीमा पहले से ही शादीसुदा है और यह बात उससे व परिवार वालों से छुपाई गई। इस बात की उलाहना दिए जाने पर सीमा और उसके परिवार के सदस्यों ने झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकियां दी। ये लोग उससे वीडियो फोटो आदि सार्वजनिक किए जाने के लिए धमका रहे हैं। इसके अलावा सीमा और उसके परिवार वालों ने खुद को ब्राहृमण वर्ग से बताया था। मगर इसमें भी सच्चाई नहीं मिली। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

