जोधपुर, शहर की कुड़ी थाना पुलिस ने साढ़े चार माह बाद गुरूवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया था। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर उसे दो दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि मामले में शुक्रवार को हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल लिया था, उसे बरामद कर लिया है।
आरोपी ने कार को श्रीयादे मंदिर के पीछे झाडिय़ों में छुपा दी थी। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी जब्त कर लिया। मामले के अनुसार हत्या के आरोपी एणियों की ढाणी, चतुरा नगर, झालामंड निवासी अनिल प्रजापत पुत्र अमरचंद प्रजापत को गिरफ्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 4 मार्च को गोविंद पुत्र आशकरण बोहरा ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनके भाई श्याम किशन को सूचना मिली की उनके भाई परसराम पिछले एक सप्ताह से घर पर नहीं है। घर पर ताला भी लगा है और कार भी नहीं है। परसराम बोहरा कुड़ी इलाके में अकेले ही रहते थे, उनका परिवार शहर में यानी उनके साथ नहीं रहता था।
मामले में 7 मार्च को विवेक विहार के सेक्टर डी में खाली सिवरेज लाइन में बनी एक खुली होदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव अधजला मिला। जिसके शरीर का लगभग पूरा जला हुआ था। मृतक के शरीर का सिर्फ एक पंजा ही बचा था। जिसके शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि मृतक के शव का डीएनए जांच करवाई गई। जिसमें सामने आया कि मृतक की पहचान गुम हुए परसराम बोहरा के रूप में हुई।
ये भी पढ़े – स्टेनोग्राफर के लिए 29 तक जवाब तलब
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

