Doordrishti News Logo

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में धरना दिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी। जोधपुर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव की मौत के बाद अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। उन्होंने आज भी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में धरना दिया।

प्रबंधन के साथ बातचीत में अभी सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान ओपीडी आज भी बंद रही।एम्स जोधपुर के 14 साल के इतिहास में पहली बार रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर काम का बहिष्कार किया है। प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर राजनरेश यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध अब हड़ताल में बदल गया है करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार कर धरना दे रहे है।

डॉक्टरों के आंदोलन का असर अस्पताल आने वाले मरीजों पर भी पड़ा। हड़ताल के कारण करीब आज भी हजारों मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया और ऑपरेशन टालने पड़े। हालांकि ट्रोमा, इमरजेंसी,आईसीयू और गंभीर मरीजों की जरूरी सेवाएं सीनियर डॉक्टरों के भरोसे जारी रहीं।

अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि स्टाफ की कमी के कारण उन पर लंबे समय तक ड्यूटी का दबाव रहता है।उन्होंने घटना की पारदर्शी जानकारी,मृतक डॉक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और रेजिडेंट एसोसिएशन को मान्यता देने समेत कई मांगें रखी हैं। हड़ताल को देखते हुए एम्स प्रशासन ने अगले आदेश तक ओपीडी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि ट्रामा, इमरजेंसी,आईसीयू, गंभीर मरीजों की सेवाएं, आपातकालीन सर्जरी, प्रसव, ब्लड बैंक और जरूरी जांच सेवाएं जारी रहेंगी।

इस बीच भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने भी घटना पर चिंता जताई है। आईएमए ने डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य परिस्थितियों,पर्याप्त आराम और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरत बताई है।