सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान,जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिले के समस्त 07 नगर निकायों के वार्ड तथा जिला परिषद जोधपुर के सदस्यों,समस्त पंचायत समिति प्रधान एवं समस्त 23 पंचायत समिति के सदस्यों की आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम इस तरह निर्धारित किया गया है।
रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि ऑडिटोरियम मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में 17 अगस्त को नगर निगम जोधपुर के लिए प्रातः 10 से 11 बजे तक,नगर पालिका बिलाड़ा, पीपाड शहर,भोपालगढ, बालेसर सत्ता,मथानिया,तिवंरी के लिए प्रातः 11 से 1 बजे तक,जिला परिषद सदस्य के लिए दोपहर 2 से 3 बजे तक,पंचायत समिति प्रधान के लिए दोपहर 3 बजे से सांय 4 बजे तक,पंचायत समिति सदस्य के लिए सांय 4 बजे से आरक्षण/लोटरी निकाली जायेगी।
