आवारा कुत्तों द्वारा घायल नील गाय के बछड़े को बचाया,जोधपुर भेजा
वीर तेजा टाइगर फोर्स की टीम का सराहनीय कार्य
जोधपुर, शहर के निकट दईकड़ा में आवरा कुत्तों ने एक नील गाय के बछड़े को नोच-नोच कर घायल कर दिया। वीर तेजा टाइगर फोर्स की टीम को पता चलने पर तुरन्त नीलगाय के बछड़े को बचाने को जुट गए और वन विभाग को सूचित कर रेस्क्यू किया। उसे वाहन में डालकर जोधपुर भेज गया।

वीर तेजा टाइगर फोर्स के सदस्य खिवराज ने बताया कि जोधपुर से 32 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत दईकड़ा में आवरा कुत्तों ने नील गाय के बच्चे को घायल कर दिया। नील गाय के बच्चे को घायल अवस्था में देख कर उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। घायल नीलगाय के बछड़े को वाहन में डाल कर तुरंत इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। इस रेस्क्यू में वीर तेजा टाइगर फोर्स दईकड़ा के सदस्य गोरधन, हनुमान, संजय, वीरेंद्र,रमेश ढाका ने सराहनीय सहयोग किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

