Doordrishti News Logo

लखनऊ, विख्यात रंगकर्मी, नाटककार,लेखक, समीक्षक और कवि डॉक्टर उर्मिल थपलियाल हमारे बीच नही रहे। मंगलवार शाम 5.30 बजे उन्होंने 79 वर्ष की आयु में लखनऊ स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से रंगकर्मियों,साहित्यकारों और आकाशवाणी से जुड़े लोगों में शोक की लहर छा गई। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

डॉ. थपलियाल अपने नाटकों और नौटंकी के कारण विश्व विख्यात थे। वे हिंदी, अवधी, और गढ़वाली नाटकों के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। डॉ. थपलियाल अप्रेल माह से कैंसर बीमारी से ज्यादा पीड़ित थे। डॉक्टर उर्मिल थपलियाल आकाशवाणी में प्रमुख समाचार वाचक रहे हैं। सरकारी सेवा में समाचार वाचक के रूप में वे सोहनलाल थपलियाल नाम से विख्यात थे। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के खैड़ गांव में हुआ था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाऊनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

बाल्यकाल में ही देहरादून चले गए। वहां रामलीलाओं और नाटकों में उनकी प्रतिभागिता ने उन्हें रंगकर्म में जाने की प्रेरणा दी। लखनऊ में वे रंगकर्म से जुड़ गए। उत्तरप्रदेश की प्रमुख नाट्यविधा नौटंकी को नया रूप देने और लोकप्रिय बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। एक विशिष्ट काम उनका बहुत समय तक याद रहेगा वह है नौटंकी विधा का व्यंग विधा में प्रयोग। उन्होंने अनेक नाटक लिखे उनकी लिखी नौटंकी “हरिश चन्नर की लड़ाई” देश के अनेक भागों में मंचित हुई। उनके दादा स्वर्गीय भवानी दत्त थपलियाल द्वारा लिखित गढ़वाली नाटक “प्रहलाद नाटक” को उन्होंने अपने जीवन पर्यंत जीवित रखा।

उर्मिल थपलियाल को उनके रंगनिर्देशन,नाटक लेखन और प्रदर्शन के लिए संगीत नाटक अकादमी अवार्ड और उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए। उनके अंतिम समय मे उनकी पत्नी बीना थपलियाल, बेटा रितेश, बेटी ऋतुन और दामाद सत्येंद्र उनकी देखभाल में थे। उनके निधन के साथ ही रंगकर्म का एक शिखर पुरुष हमारे मध्य नही रहा। प्रख्यात भाषाविद पार्थसारथि थपलियाल ने उर्मिल थपलियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रंगकर्म के आचार्य को शत शत नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ये भी पढ़े – भिक्षावृति में बच्चों का सहारा: पुलिस अलर्ट, 30 बच्चों का रेस्क्यू

 

 

Related posts:

घी त्योहार व सातों आठों लोक पर्व सामाजिक संस्कारों के साथ मनाया

August 19, 2026

टिकट जांच में लक्ष्य से 26.65 प्रतिशत ज्यादा वसूली,16 हजार मामले पकड़े

August 18, 2026

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

August 18, 2026

तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा

August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर आयुष शोध और नवाचार को नई दिशा देने का आह्वान

August 15, 2026

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में किया ध्वजारोहण

August 15, 2026