Doordrishti News Logo

माघ बीज पर मसूरिया बाबा के मंदिर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

जोधपुर,जन-जन के आराध्य लोक पूज्य बाबा रामदेव जी के गुरू बालीनाथ की समाधि स्थल मसूरिया मंदिर पर सोमवार को माघ शुक्ल पक्ष बीज पर प्रातः अभिषेक व मंगला आरती के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मसूरिया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि माघ माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया (माही बीज) पर सुबह पांच बजे अभिषेक व छह बजे मंगला आरती होगी। शाम को आरती के साथ प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें- बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ जल की उपलब्धता बनाए रखना बड़ी चुनौती- शेखावत

गौरतलब है कि माघ मास व भाद्रपद मास को वर्ष में दो बार मेले का आयोजन होता है,इस मेले में देशभर के श्रद्धालु रामदेवरा व मसूरिया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।माघ शुक्ल पक्ष बीज पर मंदिर को आकर्षक फूल मंडली से सजाया गया है। शाम को आरती के पश्चात शहर के प्रसिद्ध बेंडवादक भजनों की प्रस्तुति देंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: