जालोरी गेट पर जाम से मिलेगी राहत: ACP छवि शर्मा ने व्यापारियों संग की बैठक
- ठेले-अतिक्रमण पर होगा एक्शन
- ट्रैफिक-हॉटस्पॉट बना जालोरी गेट -चौपासनी रोड व्यापारियों की शिकायत पर ACP ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
- अभय कमांड से सीधे जुड़ेंगे व्यापारी
- ACP छवि शर्मा ने बताई राजकॉप ऐप की ताकत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जालोरी गेट पर जाम से मिलेगी राहत: ACP छवि शर्मा ने व्यापारियों संग की बैठक। जालोरी गेट चौपासनी रोड पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण से परेशान व्यापारियों की समस्या सुनने ACP वेस्ट छवि शर्मा खुद मैदान में उतरीं। शनिवार को व्यास हवेली के बैंक्विट हॉल में सरदारपुरा CI जय किशन सोनी के साथ व्यापारी समिति की बैठक ली।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में अनुष्ठान शुरू
व्यापारियों का दर्द
समिति सचिव महेश मंत्री ने बताया कि MGH-उम्मेद हॉस्पिटल,3 नेशनल बैंक, अभय चैंबर मार्केट और बस स्टैंड के कारण यह रोड ट्रैफिक का हॉटस्पॉट बन गई है। बार-बार जाम,सड़क पर ठेलों का कब्जा और रोड क्रॉस करने में दिक्कत से ग्राहक व मरीज दोनों परेशान हैं।
ACP का एक्शन प्लान
ACP छवि शर्मा ने सभी समस्याएं नोट कीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। मौके पर ही व्यापारियों के मोबाइल में राजकॉप ऐप डाउनलोड करवाई। बताया कि इससे व्यापारी सीधे अभय कमांड सेंटर से जुड़ जाएंगे और तुरंत मदद मांग सकेंगे।
सम्मान भी,समाधान भी
बैठक में मंजू व्यास ने ACP छवि शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुरेन्द्र व्यास,सोहन मुथा, विक्रान्त दवे ने मोमेंटो और भगवान धन्वंतरि की तस्वीर भेंट की। CI जयकिशन सोनी का भी दुपट्टा- साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
बैठक में अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, संरक्षक अजीत सिंह देवड़ा,राजेन्द्र व्यास, नंदकिशोर मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद थे।अब देखना है कि ACP के भरोसे के बाद जालोरी गेट रोड को जाम से कब मुक्ति मिलती है।
