Doordrishti News Logo

नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, जनसहभागिता बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक।मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए जोधपुर पश्चिम पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में लूणी थाना क्षेत्र के फींच हमीर नगर में जनसहभागिता बैठक आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) कमल शेखावत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त आनंद सिंह राजपुरोहित एवं लूणी थानाप्रभारी सुरेश चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। बैठक में पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें नशे की बुरी आदतों से दूर रखें।नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। सहायक पुलिस आयुक्त आनंद सिंह राजपुरोहित ने आमजन को राजस्थान पुलिस के विभिन्न एप्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में अनुष्ठान शुरू

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने टोल फ्री नंबर 1933 के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी देकर मौके पर ही लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करवाया गया,ताकि वे सीधे पुलिस से जुड़ सकें।

बैठक में ग्रामीणों,महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।