Doordrishti News Logo

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने पकड़ी गति

  • दूसरे प्रवेश द्वार की बिल्डिंग का ढांचागत निर्माण हुआ पूरा
  • स्टेशनों के पुनर्विकास पर राज्यसभा में सांसद राजेंद्र गहलोत ने पूछे प्रश्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने पकड़ी गति। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत द्वितीय प्रवेश द्वार की इमारत का ढांचागत निर्माण कार्य लगभग पूरा करवा लिया गया है।

यह भी पढ़िए – स्काउट गाइड जिला रैली में साहसिक प्रदर्शन ‌‌

राज्यसभा सत्र के दौरान सांसद राजेंद्र गहलोत द्वारा राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में रेल,सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशय की जानकारी दी।

गहलोत के सवाल पर रेलमंत्री ने बताया कि राजस्थान में जोधपुर, जैसलमेर,जयपुर,अजमेर,बीकानेर व उदयपुर सिटी सहित 85 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमें से 80 स्टेशनों पर उन्नयन विकास कार्य प्रारंभ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है तथा सुविधाओं को समायोजित करने के लिए अस्थाई स्ट्रक्चर हटाने का काम पूरा हो चुका है जिसमें शिफ्टिंग भी शामिल है।पुनर्विकास के तहत रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार की बिल्डिंग का स्ट्रक्चर कार्य पूरा करवा लिया गया है और फर्निशिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही मल्टीलेवल कार पार्किंग आगमन कोनकोर्स-1,फुट ओवरब्रिज(एफओबी) और मुख्य स्टेशन बिल्डिंग का कार्य प्रगति पर है।

गहलोत के प्रश्न पर वैष्णव ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास के तहत स्टेशनों पर यात्री की पहुंच को सुगम बनाने,सर्कुलेटिंग एरिया का विकास,प्रतीक्षालय,शौचालय, एफओबी,लिफ्ट/एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म की सतह में सुधार, प्लेटफॉर्म शेल्टर, स्वच्छता,वाई- फाई,वन स्टेशन वन प्रोडक्ट कियोस्क,यात्री सूचना प्रणाली, लाउंज व दिव्यांगों को मूलभत सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।

जैसलमेर रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार तैयार
स्टेशनों के उन्नयन के प्रश्न पर रेलमंत्री ने जोधपुर मंडल के जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का जिक्र करते हुए बताया कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है तथा स्टेशन पर प्रवेश हेतु मुख्य स्टेशन बिल्डिंग के स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो गया है तथा फिनिशिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन पर एयर कोनकोर्स और फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लांचिंग और डेक स्लैब कास्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

यह है स्वीकृत बजट की स्थिति
इस दौरान रेलमंत्री ने जानकारी दी कि राजस्थान में रेल परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,959 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास/उन्नयन के लिए प्लान हैड 53 के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में 5369 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है तथा इस मद में फरवरी माह तक 4,395 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026