Doordrishti News Logo

रविवार से रोजाना चलेगी जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेन

  • अब तक सप्ताह में तीन दिन हो रही थी संचालित
  • वापसी में रास्ते के स्टेशनों से संचालन समय में भी परिवर्तन
  • रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा

जोधपुर(डीडीन्यूज),रविवार से रोजाना चलेगी जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेन। जोधपुर से चलकर गांधीधाम जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन रविवार से रोजाना चलेगी। इसके साथ ही ट्रेन की गांधीधाम से वापसी में रास्ते के स्टेशनों से संचालन समय में बदलाव किया जा रहा है। ट्रेन अब तक सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने पकड़ी गति

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्री सेवाओं में विस्तार के तहत ट्रेन 22483/22484,जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जोधपुर से 23 व गांधीधाम से 24 मार्च से रोजाना संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ट्रेन अब तक सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही थी लेकिन रविवार से यह नियमित रूप से चलने लगेगी जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।

डीआरएम के अनुसार हालांकि ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशनों में कोई परिवर्तन नही किया गया है लेकिन ट्रेन 22484,गाँधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट के मार्ग के स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान समय में संशोधन किया जा रहा है,जबकि जोधपुर से चलने वाली जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर सुबह 5.55 की जगह अब 6.05 बजे पहुंचा करेगी।

वापसी में इन स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन 22484, गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट 24 मार्च से गांधीधाम से परिवर्तित समयानुसार रात्रि 11.55 बजे रवाना होकर समाख्याली स्टेशन पर 12.47 आगमन व 12.49 प्रस्थान,राधनपुर 2.27 आगमन व 2.29 प्रस्थान, भाभर 2.49 आगमन व 2.51 प्रस्थान,भीलड़ी 4 बजे आगमन व 4.05 प्रस्थान,धनेरा 4.45 आगमन व 4.47 प्रस्थान,मारवाड़ भीनमाल 5.40 आगमन व 5.43 प्रस्थान, मोदरान 6.05 आगमन व 6.08 प्रस्थान,जालोर 6.35 आगमन व 6.38 प्रस्थान,मोकलसर 7.11 आगमन व 7.14 प्रस्थान,समदड़ी 7.48 आगमन व 7.53 प्रस्थान, लूनी 8.49 आगमन व 8.52 प्रस्थान कर सुबह 9.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन के आगमन व प्रस्थान के समय की जानकारी रेलसेवा 139 अथवा रेलवे वेबसाइट से लेने का आग्रह किया है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026