Doordrishti News Logo

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए वसूले

फोन पर दी जा रही धमकियां

जोधपुर,झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए वसूले।झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और अवैध वसूली करने को लेकर पीपाड़ शहर थाने में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए भी ले लिए गए। अब और रुपयों की मांग की जा रही है। देने से इनकार करने पर एससी एसटी के मामले में फंसाने की धमकी भी परिवार को दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी

थाने में भी रिपोर्ट में सुभाष कॉलोनी पीपाड़ शहर निवासी कल्याणराम माली ने बताया कि 13 साल पहले सब्जी मंडी के पास रहने वाले जय प्रसाद उर्फ जैकी ने उनके बेटे पर एक झूठा मुकदमा कर राजीनामा के नाम पर रोकड़ रुपए वसूल किए थे। उस समय जय प्रसाद की अवैध मांग अनुसार उसे रुपए दिए। तब से जय प्रसाद उसे हर समय अवैध तरीके से उसे और उसके बेटे,परिवार वालों को झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देकर समय-समय पर 7 लाख रुपए वसूल कर चुका है। दस फरवरी से लेकर एक मार्च के बीच में भी उसे और उसके परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकियां देकर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली के लिए रुपयों की मांग कर रहा है। उसे फोन पर परिवार वालों को एससी एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकियां देकर अवैध वसूली करने की कोशिश की जा रही है जबकि उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि आपराधिक प्रवृत्ति का होने की वजह से उसके खिलाफ पूर्व में भी पीपाड़ शहर थाने में कई मामले लंबित हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026