बहन की हत्या करने वाला सगा भाई गिरफ्तार

बहन की हत्या करने वाला सगा भाई गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में 10 मार्च की सुबह एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया था। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद भाई फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में टीमों का गठन कर सर्च चलाया। रविवार को वह पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवनभूषण यादव ने बताया कि घटना में फरार भाई श्रवणराम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। संपत्ति विवाद को लेकर यह हत्या की गई। आरोपी माइंस को लेकर बहन से काफी समय से विवाद करता आ रहा था। नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबू लाल विश्रोई अपनी मां के साथ यहां पर रहती थी। 10 मार्च की सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई जोलियाली झंवर का रहने वाला श्रवण विश्रोई कार लेकर आया था। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर हमला किया।

रिवाल्वर से गोली चलाने लगा तब उसकी मां भाग गई, मगर निरमा अपने को नहीं बचा सकी। उसने निरमा पर गोलियां चला दी। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। उस पर कई फायर किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोलियां निरमा का लगना प्रतीत हुआ। मकान दो प्लॉट पर है, एक पर निर्माण हो रखा है जबकि पास में प्लॉट खाली है। श्रवण आया और रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। उसकी मां बचने के लिए खाली प्लॉट के रास्ते से दरवाजे से भाग गई। मगर निरमा खुद को नही बचा पाई। वह भागने लगी तब खाली पड़े प्लॉट पर ही निरमा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts