Doordrishti News Logo

नाले में मिले शव की हुई पहचान,शराब के नशे में गिरा था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाले में मिले शव की हुई पहचान,शराब के नशे में गिरा था। शहर के लूणी पंचायत समिति पाल रोड पर रविवार की सुबह नाले में मिले शव की पुलिस ने पहचान की और शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। मृतक के भतीजे ने पहचान की। आरंभिक जांच में बताया कि मृतक शराब के नशे में नाले में गिरा था।

मादक पदार्थ एमडी ड्रग के साथ महिला गिरफ्तार

देवनगर पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह लूणी पंचायत समिति के सामने नाले में एक व्यक्ति का दो तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ था। इसकी पहचान बाद में पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत कसाईयों का बास इंद्रो की ढाणी हाल भीलों की ढाणी पाल निवासी भूंडाराम उर्फ राजू पुत्र सोमाराम के रूप में की गई। उसके भतीजे तकेश ने पहचान की। वह संभवत : शराब के नशे में नाले में गिरा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।

Related posts: