आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत आज जोधपुर आएंगे
जोधपुर,राज. क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वैभव गहलोत आज जोधपुर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैभव गहलोत मंगलवार सुबह 10:10 बजे जयपुर से रानीखेत एक्स्प्रेस ट्रेन द्वारा प्रस्थान करके दोपहर 4:40 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
वे शाम 5:30 बजे जयनारायण व्यास विश्वविधालय जोधपुर के छात्रसंघ चुनावों के संबंध में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण द्वारा ओसवाल कम्युनिटी हाल तारघर के सामने आयोजित मीटिंग में भाग लेंगे। शाम 7: 30 बजे जोधपुर शहर एवं देहात जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा जयनारायण व्यास विश्वविधालय जोधपुर के छात्रसंघ चुनावों के संबंध में आनंद मंगल गार्डन, 80 फुट रोड भदवासिया में आयोजित मीटिंग में भाग लेंगे। रात्रि 11:10 बजे हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

