Doordrishti News Logo

राजपुरोहित सेवा न्यास के चुनाव संपन्न

महेन्द्र सिंह तिंवरी बने निर्विरोध अध्यक्ष

जोधपुर,राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर के मुख्य कार्यालय में मंगलवार को विशेष बैठक का आयोजन कर सेवा न्यास की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव किये गये। जिसमें सर्व समम्मति से कार्यकारिणी में डॉ.करण सिंह रास एवं डॉ.दिलीपसिंह धीरदेसर को संरक्षक,महेंद्र सिंह तिंवरी अध्यक्ष, भँवर सिंह शिवतलाव सचिव,स्वरूप सिंह थोब कोषाध्यक्ष,दिनेश सिंह सिनिया व राजेन्द्र सिंह पुनाडिया को उपाध्यक्ष बनाया गया।

संरक्षक डॉ. करण सिंह रास ने बताया कि सेवा न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तिंवरी लम्बे समय से न्यास के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं एवं वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री, जोधपुर के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तिंवरी ने बताया कि राजपुरोहित सेवा न्यास द्वारा पिछले 20 वर्षों से सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण भारतवर्ष से विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

राजपुरोहित सेवा न्यास की बैठक में महेंद्र सिंह खीचन,सज्जन सिंह रुनदिया,शेर सिंह धुंधाड़ा,सुरेंद्र सिंह आहोर,आशुतोष सिंह वन्दार,ओम सिंह निम्बाडा,श्रवण सिंह धर्मधारी, शैतान सिंह चाड़वास,मनोहर सिंह देवातड़ा,राम सिंह सिलारी आदि सदस्य उपस्तिथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026