Doordrishti News Logo

बाइक सवारों ने महिला के हाथ से बैग झपटा

जोधपुर,शहर के प्रताप नगर टेंपो स्टेण्ड के सामने एक महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक बैग झपट कर ले गए।बैग में कुछ रूपए,मंगल सूत्र और अन्य सामान था। पीडि़त महिला की तरफ से प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि कृष्ण विहार गुरों का तालाब निवासी अभिलाषा पत्नी मनोज शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह आखलिया चौराहा से होते हुए अपने घर की तरफ जा रही थी। वह प्रताप नगर टेंपों स्टेण्ड के सामने पहुंची तब एक बाइक पर सवार दो युवक नजदीक आए और उसका हैण्डबैग छीन कर ले गए। इसमें दो तीन हजार रूपए, मंगलसूत्र एवं उसका आईडी कार्ड आदि थे। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026