10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार। वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को दस्तयाब किया है। आरोपी के खिलाफ चित्तौडग़ढ़ जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाने में मादक पदार्थ संबंधी प्रकरण दर्ज है।

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निकट पर्यवेक्षण में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। सूचना के आधार पर टीम ने खिलेरियों की ढाणी, ग्राम एकलखोरी स्थित आरोपी के रहवासी मकान की सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की और आरोपी दिनेश कुमार पुत्र भगवानाराम विश्नोई को दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी 10 वर्षों से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर चित्तौडग़ढ़ जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।