Doordrishti News Logo

बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर रेलवे की श्रद्धांजलि

निराश्रितों में फलाहार वितरित

जोधपुर,बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर रेलवे की श्रद्धांजलि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय में बुधवार को रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन व मंडल के समस्त शाखाधिकारियों और डीआरएम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों व महिला कर्मियों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।डीआरएम ने इस अवसर पर कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रारंभ में उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर में बंद का व्यापक असर,कई जगह जाम,टायर जलाकर प्रदर्शन

उत्तर-पश्चिम रेलवे एससीएसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के जोधपुर मंडल सचिव जगदीप कटारिया ने बताया कि बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर एसोसिएशन की ओर से निराश्रितों में फल वितरित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में फल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026