रेलवे की संरक्षा जागरूकता रैली आज
जोधपुर,रेलवे के संरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को रेलवे स्टेशन से संरक्षा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के संरक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता रैली मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन से रवाना होकर स्टेशन रोड,पुरी तिराहा,मिनर्वा कॉम्प्लेक्स व राजरणछोड़ मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचकर सम्पन्न होगी।
ये भी पढ़ें- रात दो बजे कार खड़ी की,सुबह साढ़े छह बजे तक चोर ले गए
रैली में नागरिक सुरक्षा संगठन के 35 सदस्य भाग लेंगे और बैनर,नारों और ऑडियो साधनों से आम लोगों को रेलवे संरक्षा नियमों से अवगत कराएंगे,जिनमें रेलवे क्रॉसिंग पर संयम बरतना,ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करना,रेल लाइन पार नहीं करना तथा रेल परिसर में धूम्रपान नहीं करना इत्यादि प्रमुख है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

