Doordrishti News Logo

रेलवे ने गहनों व नकदी भरा पर्स महिला यात्री को लौटाया

  • पर्स में थे 72 हजार रुपए कैश और कीमती आभूषण
  • कोच अटेंडेंट ने दिखाई ईमानदारी

जोधपुर,ट्रेन में नकदी और गहनों से भरा लेडीज पर्स महिला यात्री को लौटा कर जोधपुर रेल मंडल के टीटीई व कोच सहायक ने ईमानदारी का परिचय दिया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर जोधपुर आ रही ट्रेन 22421, सालासर एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान कंडक्टर श्याम बाबू वर्मा व टीटीआई गोपाल लाल मीणा को एसी कोच बी-6 के एसी कोच सहायक प्रदीप कुमार ने एक लेडीज पर्स लाकर दिया और बताया कि यह उसे बर्थ नंबर 63 पर मिला तथा वहां कोई यात्री नहीं है।

ये भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे जोधपुर मंडल ने किया पौधारोपण

इस पर उन्होंने जोधपुर वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय को इसकी जानकारी दी तथा पर्स खोलने पर उसमें 72 हजार 540 रुपए नकद और सोने चांदी की कीमती आभूषण पाए गए। जिसमें सोने की अंगूठी, कानों के झुमके व ताबीज शामिल थे।
इस पर उन्होंने डेगाना जीआरपी स्टाफ चैनाराम को मीमो देकर सामान सुपुर्द कर दिया। बाद में जांच करने पर पाया गया कि इस बर्थ पर दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुजानगढ़ तक मोहनलाल(58) अपनी पत्नी संतोष देवी (55)के साथ यात्रा कर रहे थे जो सुजानगढ़ उतर गए। उधर पर्स भूल जाने की जानकारी मिलते ही संतोष देवी के होश उड़ गए।इस पर डीडवाना में उनके रिश्तेदार बर्थ पर पर्स संभालने पर पहुंचे जब टीटीई ने बताया कि डेगाना जीआरपी के सुपुर्द करेंगे वहीं से प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दोहरीकरण कार्य से ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

तत्पश्चात दंपति यात्री सड़क मार्ग से डेगाना पहुंचे और जीआरपी चौकी से अपना पर्स सकुशल प्राप्त किया जिसमें सारा सामान पूरा व सकुशल पाया। दंपति ने इस सामाजिक सरोकार पर रेलवे व जीआरपी का आभार जताया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026