Railway Minister Vaishnav and Tourism Minister Shekhawat flagged off the trains

रेलमंत्री वैष्णव व पर्यटन मंत्री शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को किया रवाना

– पुणे(हडपसर)-जोधपुर व डॉ. एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर (भगत की कोठी) ट्रेन शुरू

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलमंत्री वैष्णव व पर्यटन मंत्री शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को किया रवाना।
रेल,सूचना प्रसारण,इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार शाम पुणे-जोधपुर(भगत की कोठी) एवं डॉ.एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर (भगत की कोठी) ट्रेनों का आरंभ किया।

जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में लगी आग

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेल,सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा पाली सांसद पीपी चौधरी ने पुणे (हडपसर)- जोधपुर एवं डॉ.एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर(भगत की कोठी) को पुणे स्टेशन से (वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से) तथा संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा जोधपुर स्टेशन से इन स्पेशल ट्रेनों का उद्घाटन हरी झंडी दिखा रवाना कर किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने उद्बोधन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि चेन्नई और पुणे से पश्चिमी राजस्थान को जोड़ने वाली दो रेल सेवाओं का आज शुभारंभ किया जा रहा है। रेलवे में नई क्रांति का सूत्रपात किया जा रहा है और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और दोहरीकरण,नई लाइनें,विद्युतीकरण एवं नई रेल सेवाओं को प्रारंभ किया जा रहा है।

भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम और स्वतंत्र-शेखावत

कार्यक्रम में जोधपुर से संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पुणे और चेन्नई से जोड़ने वाली इन दोनों रेल सेवाओं के संचालन से वीर दुर्गादास और छत्रपति शिवाजी की संधि के रिश्ते को पुनर्जीवित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए),भी जुड़े। प्रारंभ में महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया।

जोधपुर में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, महापौर दक्षिण वनिता सेठ सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इनके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक अमिताभ,मण्डल रेल प्रबन्धक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी व रेलवे के अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपथित थे।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts: