रेलकर्मी नींव की तरह मजबूत होकर काम करें: डीआरएम त्रिपाठी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलकर्मी नींव की तरह मजबूत होकर काम करें: डीआरएम त्रिपाठी। रेलकर्मी नींव की तरह अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तभी रेल मजबूत होगी। यह बात जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को सामुदायिक भवन में आयोजित सेफ्टी सेमिनार को संबोधित करते हुए कही।

डीआरएम ने कहा कि सभी एईएन,सुपरवाइजर नियमानुसार ड्यूटी करें और अपने अधीन कार्यों का निरीक्षण करें,तभी सेफ्टी कंट्रोल होगा। सीनियर डीएसओ रामनिवास जाट ने कहा कि बिना संरक्षा हम सुरक्षित नहीं हैं। सभी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कर्तव्य का निर्वहन करें।

मतदान दलों व पुलिस कार्मिकों के आवास के लिए विद्यालय अधिग्रहित

यूपीआरएमएस के जोनल अध्यक्ष एसआई जैकब ने संरक्षा को सर्वोपरि मानकर ड्यूटी करने तथा जोनल महामंत्री विनोद मेहता ने कहा कि ट्रेनों का सुरक्षित संचालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, सेफ्टी से समझौता न करें। कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि रेलकर्मी सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए अपना सर्वस्व लगाएं। मंडल सचिव ललित गर्ग ने कहा कि सेफ्टी सेमिनार से रेलकर्मियों को नवीन जानकारी मिलती है।

इससे पूर्व यूपीआरएमएस मंडल कार्यालय से सेफ्टी रैली निकाली गई तथा एएलपी बुक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शंकर सिंह भाटी,गौरव गोदारा,मंजू आजाद, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, कानाराम पटेल,केके मीना,डॉ.कुमार पाराशर, भंवरलाल जाखड़, अनिल हंसानिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।