Doordrishti News Logo

पाल रोड पर 1.93 ग्राम मेफाड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाल रोड पर 1.93 ग्राम मेफाड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार। पुलिस थाना चौहाबोर्ड ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाल रोड स्थित भादू मार्केट के पास एक युवक को 1.93 ग्राम एमडी (मेफाड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनेश पुत्र ओम प्रकाश विश्नोई निवासी गोदावास,कल्याणपुर, बालोतरा पाल रोड के भादू मार्केट के पास एमडी की छोटी-छोटी पुडय़िाएं बनाकर बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थानाधिकारी गोविन्दलाल व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित दस्तयाब किया।

रेलकर्मी नींव की तरह मजबूत होकर काम करें: डीआरएम त्रिपाठी

नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.93 ग्राम एमडी (मेफाड्रोन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी प्रतापनगर सदर द्वारा की जा रही है।