Doordrishti News Logo

PWD engineers stop work

सप्ताह भर का अल्टीमेटम

PWD engineers : जोधपुर,शहर में जिला कलेक्टर के एक नोटिस से हंगामा हो रहा है। यह नोटिस जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत इंजीनियर को दिया था। नोटिस में जोधपुर शहर में सडक़ों के निर्माण में घटिया मैटेरियल यूज करने,खराब क्वालिटी के काम,धीमी स्पीड को लेकर सवाल उठाया गया था।

अवकाश लेकर विरोध जताया

नोटिस को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने विरोध जताया है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हड़ताल पर चले गए। पीडब्ल्यूडी ऑफिस में काम कर रहे इंजीनियर ने अवकाश लेकर ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया और नोटिस को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंजीनियर और कर्मचारी शामिल हुए और नोटिस का विरोध किया।(PWD engineers)

ये भी पढ़ें- शहरी ओलंपिक 26 जनवरी से,ऑनलाइन राजिस्ट्रेश शुरू

प्रदर्शन कर रहे इंजीनियर संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि सीएम के नाम पर उन्हें सडक़ों की गुणवत्ता को लेकर परेशान किया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर सारे इंजीनियर विरोध जता रहे हैं।

सडक़ों का निर्माण कार्य जारी

दरअसल शहर में छोटी-बड़ी सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है। कई जगह पर सीसी सडक़ भी बनाई जा रही हैं। इनमें से कुछ जगहों पर तय समय से देरी से काम चल रहा है। ऐसे में विभाग से जुड़े कुछ इंजीनियर को नोटिस थमाया गए है। इस पर ऐतराज जताया गया और आला अफसरों को हड़ताल की चेतावनी दी गई थी।(PWD engineers)

क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर चेतावनी दी थी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के समय शहर की क्षतिग्रस्त सडक़ों को लेकर अफसरों को चेतावनी दी थी। उसके बाद यहां पर प्रशासन ने क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत का काम शुरू करवाया था।(PWD engineers)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026