Doordrishti News Logo

100 प्रतिशत स्कूलों में नल से जल पहुंचाने वाला दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बना जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाद स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंचाने वाला यह दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के सभी 22,422 स्कूलों और 23,926 आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ‘विकास की गंगा’ बह रही है। धरती के स्वर्ग की पाठशालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में सुचारू नल कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं। नौनिहालों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। कश्मीरी भाई- बहनों ने जिस कश्मीर का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। जल जीवन मिशन, जम्मू और कश्मीर के एमडी शैय्यद आबिद रशीद शाह ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के हर स्कूल में नल का कनेक्शन पहुंचाना और शुद्ध जल की आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य कठिन था, लेकिन हमने यह काम समय से पहले पूरा किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

स्कूलों में भविष्य में भी जलापूर्ति स्थाई रहे, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्रोतों को सुचारू रखना सुनिश्चित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के शत-प्रतिशत स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर शांति तथा समृद्धि का पर्याय बन रहा है।

पिछले साल शुरू हुआ था 100 दिन का अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर 2020 को देशभर के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आह्वान किया था। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने 2 अक्टूबर 2020 को जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों के अभियान का शुभारंभ किया। शेखावत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों को पत्र लिखकर स्कूलों में पेयजल और शौचालयों में हाथ धोने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया था।

वर्ष 2022 तक हर घर में होगा नल कनेक्शन

शेखावत ने बताया कि जम्मू और कश्मीर ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 तक हर ग्रामीण घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 18,35,190 ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से 10,27,000 (56 प्रतिशत) से अधिक में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। गांदरबाल और श्रीनगर तो पूरी तरह से हर घर नल जिला बन गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 1056 गांव ऐसे हैं जहां के घरों में अब पीने का शुद्ध पेयजल उनके नल से मिल रहा है।

ये भी पढें – जिलापरिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान रविवार को

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

प्रधानमंत्री 4 जुलाई को करेंगे नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण

June 27, 2026

प्रसूताओं के उपचार व स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

पावटा हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील

June 22, 2026

नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग

June 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम

June 22, 2026