Doordrishti News Logo

फालना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह चंपावत के निर्देशन में
पुखराज चौधरी खुडाला को खुडाला फालना के नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर खुडाला फालना के दिलीप सिंह खुडाला, देवाराम गुडा मांगलियान, मोहनलाल, मुकेश सिंह, हरिसिंह, मोटाराम चौधरी, पुखराज चौधरी,उम्मेद सिंह सहित खुडाला फालना नगर के कार्यकर्ताओं ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में सेला कार्यालय पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत द्वारा पुखराज चौधरी खुडाला को नियुक्ति पत्र दिया गया। सेला कार्यालय पर एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवा, प्रदेश सलाहकार कमेटी के सदस्य धीरज जणवा, प्रदेश महामंत्री गणेश सिंह शिवतलाव, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अखेराज सिंह बोया, युवा जिला अध्यक्ष गणपत चौधरी, पाली जिला महामंत्री नरपत सिंह सेसली, निजी सचिव शक्ति सिंह भाटी, छगन चौधरी धणी, मनोज चौधरी, महेन्द्र प्रजापत भेसेर, मंगल सिंह कनोडिया, नरेश राठौड, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष दौलतपुरी गोस्वामी, पाली जिले महामंत्री गुमान सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

You missed