जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया जनजागरूकता अभियान

  • स्व-गणना के दूसरा दिन
  • विधायकों एवं अधिकारियों ने स्व-गणना कर आमजन को किया प्रेरित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया जनजागरूकता अभियान। जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’ के अंतर्गत शनिवार को स्व-गणना के दूसरे दिन जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय,उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जोधपुर के अधिकारियों तथा जिला जनगणना प्रकोष्ठ के कर्मचारियों की विभिन्न टीमें गठित कर जनप्रतिनिधियों एवं महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के माध्यम से आमजन को स्व-गणना हेतु प्रेरित किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने निभाई अग्रणी भूमिका
अभियान के तहत टीम द्वारा सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी से भेंट कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। इस अवसर पर विधायक जोशी ने आमजन से स्व-गणना में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए इसे राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

इसी क्रम में ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने भी स्व-गणना की तथा उन्होंने ओसियां विधान सभा क्षेत्र के नागरिकों से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी
स्व-गणना अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अजय माथुर,एग्रीकल्चर जोनल डायरेक्टर मंडोर प्रोफेसर डॉ. मोतीलाल मेहरिया,पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जोधपुर पीडी नित्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्व-गणना की।

ग्राम रथ से पहुंची खुशहाली:5वें दिन संध्या चौपाल से बढ़ी भागीदारी

इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) विद्याशाला,ईएसआई डिस्पेंसरी नंबर 03 बासनी के अधिकारी- कर्मचारियों तथा तहसील स्तर पर प्रशिक्षण में भाग ले रहे समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने भी स्व-गणना कर इस अभियान को गति दी।

राष्ट्र निर्माण में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,जोधपुर मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि जनगणना के अंतर्गत एकत्रित किए गए आंकड़े भविष्य में राष्ट्र के समग्र विकास के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं का आधार बनते हैं।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वयं स्व-गणना कर आमजन को प्रेरित करने का संदेश दिया जा रहा है,जिससे अधिकाधिक लोग इस प्रक्रिया से जुड़ सकें।