Doordrishti News Logo

राज्य लोक कलाओं के मान सम्मान को बढ़ावा देना प्राथमिकता-बिनाका

  • अकादमी राज्य स्तर पर कला महाकुम्भ का आयोजन करेगी
  • राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की
  • नवनियुक्त अध्यक्ष बिनाका मालू ने संभाला कार्यभार

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की लोक कला साहित्य व संस्कृति के विकास और उन्नयन के प्रति गंभीर हैं और वे चाहते हैं कि प्रदेश के अंतिम छोर गांव-ढाणियों में निवासरत कला प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मौका मिले, इसके लिए सरकार की उन कलाकारों तक पहुंचने की योजना है। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अब इस योजना को साकार करेगी। यह विचार गुरुवार शाम राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष बिनाका मालू के कार्यभार संभालने के बाद जयनारायण व्यास स्मृति भवन परिसर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किए।

promotion-of-respect-for-the-state-folk-arts-is-a-priority-binaka

अपने अभिनन्दन समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष बिनाका मालू ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजस्थान की सभी लोक कलाओं के मान सम्मान को बढ़ावा देने का रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि अकादमी की बन्द पड़ी येाजनाएं फिर से शुरू हों,ताकि लोक कलाकारों को प्रदर्शन का मौका मिलने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर मिल सके। इसी के साथ अकादमी पहली बार राज्य स्तर पर कला महाकुम्भ का आयोजन भी करेगी, जिसमें समस्त लोक व संगीत विधाओं का व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि सृजनधर्मी बिनाका के अध्यक्ष बनने से निश्चित तौर पर लोक कला का विकास होगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष बिनाका के साथ ही सदस्य मनोनीत किए गए वरिष्ठ रंगकर्मी शब्बीर हुसैन व रमेश भाटी का अभिनन्दन किया गया। अकादमी के सचिव अनिल जैन ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी,लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई,शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण के अध्यक्ष सलीम खां व नरेश जोशी,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, प्रो.अय्यूब खान,अकादमी सदस्य अनवर खां मांगणियार,बाल साहित्य अकादमी के नवनियुक्त सदस्य सत्यदेव संवितेन्द्र,कालूराम प्रजापति एवं राजन पंवार सहित अनेक कलाकार,रंगकर्मी, जन प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी मौजूद थे। संचालन भानु पुरोहित ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026