Doordrishti News Logo

पत्रकारों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा

भारतीय प्रेस पत्रकार संघ ने सौंपा पत्रकारों की मांगों का ज्ञापन

जयपुर,पत्रकारों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सुनील शर्मा का कहना है कि पत्रकारों की सभी आवश्यक समस्याओं का समाधान शीघ्र किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। हमारी सोच है की पत्रकारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वे सोमवार को भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें – स्मैक एवं एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

आयुक्त सुनील शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी को संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। जोशी ने इस मौके पर प्रदेश भर के मीडियाकर्मियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को रखते हुए पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण करने और अधिस्वीकरण के लिए पचास साल की उम्र की शर्त खत्म करने के साथ ही छोटे,लघु एवं मझौले अखबारों को हर माह नियमित दो पेज विज्ञापन जारी करने,जिला स्तरीय समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकार पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपए करने,पत्रकारों को सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूज पोर्टल्स एवं डिजिटल मीडिया की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी। अभय जोशी ने आयुक्त को मांगो को लेकर ज्ञापन पत्र भी सौंपा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026