Doordrishti News Logo

कोर्ट पेशी से मुल्जिम को भगाने में सहयोग करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के कचहरी परिसर से साल 2019 में एक मुल्जिम को कोर्ट पेशी से भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी को उदयमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। एक सहयोगी को गत वर्ष गिरफ्तार किया गया था।

थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि 13 अगस्त 19 को कोर्ट पेशी पर लाए गए मुल्जिम बाड़मेर बायतु निवासी कौशलाराम पुत्र खेराजराम जाट को उसके दो साथी गणपतराम एवं ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश भगा कर ले गए थे। उन्होंने चालानी गार्ड को धक्का देकर कौशलाराम को छुड़ाकर ले गए थे। आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी। भगाने में सहयोग करने वाले गणपत को गत वर्ष जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। मगर बाड़मेर बायतु के सोउओं की ढाणी भोजासर निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश जाट हाथ नहीं लगा था।

इस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का इनाम घोषित करवाया गया। आरोपी की दस्तयाबी के लिए पुलिस की एक टीम एएसआई बींजाराम, हैडकांस्टेबल महेशचंद, कांस्टेबल सुरजाराम, कुशालराम एवं राकेश की लगाई गई। पुलिस की टीम ने आरोपी के भागने की मोबाइल कॉल ट्रेसिंग से सीडीआर निकलवा पता लगाया। आरोपी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश को अब गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026

सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी

September 22, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल

September 22, 2026

चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता

September 22, 2026

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026