जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके के बीजेएस में रहने वाली एक 25 साल की युवती ने फंदा लगा जान दे दी। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मुकुंदपुर भोजपुर बिहार हाल बीजेएस निवासी 25 साल की ब्युटी कुमारी पुत्री मनोज कुमार ने घर में फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोचर्री में रखवाया, जहां आगे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका ने एमकॉम कर रखी थी और किसी निजी स्कूल में शिक्षिका थी। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

