Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री शुक्रवार को गोरखपुर से करेंगे जोधपुर वन्देभारत ट्रेन का उद्घाटन

  • जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन का संचालन
  • प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंस से दिखाएंगे हरी झंडी

जोधपुर,रेलवे के इतिहास में विकास का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है,यहां के रेल यात्रियों को सेमी हाई स्पीड ट्रेन जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत का तोहफा शुक्रवार को मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार 7 जुलाई को गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोधपुर- अहमदाबाद (साबरमती) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उद्घाटन समारोह से वर्चुअली जुड़ेंगे। जोधपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत व राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- सात साल के बच्चे के हृदय में जन्मजात छेद का बिना सर्जरी डिवाइस से उपचार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 7 जुलाई को गाड़ी संख्या 02487 जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से 15.30 बजे रवाना होकर 22.40 बजे साबरमती पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में भगत की कोठी,पाली मारवाड़, मारवाड़ जं.,फालना,जवाई बांध, आबूरोड,पालनपुर व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026