Doordrishti News Logo

लागू करने के लिए डाकघर के कर्मचारी भी लामबंद्ध

पुरानी पेंशन स्कीम

जोधपुर,पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए डाकघर के कर्मचारी भी लामबंद हो गए हैं। मुख्य डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सरकारी राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के सभी संघों ने प्रधान डाकघर जोधपुर मुख्यालय पर गेट मीटिंग एवं धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को यह संदेश दिया कि यदि सरकारी कर्मचारी राष्ट्र्रीय परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री के ज्ञापन को सरकार ने अनदेखी करने का प्रयास किया तो यह 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- शौच के लिए गई किशोरी की आपत्तिजनक फोटो खींच ब्लैकमेल

जब देश के सभी मौजूदा एवं पूर्व सांसद,राज्यसभा सदस्य, विधायक,विधानसभा परिषद जितनी बार लोकसभा-विधानसभा जाते हैं, पेंशन के हकदार हो जाते हैं तो भारत सरकार का कर्मचारी संपूर्ण जीवन देकर बुढ़ापे में पेंशन पाने का हक़दार क्यों नहीं है।

रेल डाक संघ के क्षेत्रीय सचिव चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि यदि सरकार जल्दी फैसला नहीं लेती है तो बड़े आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे। प्रदर्शन में अनिल टाक, मनोज मीना, हरीश राठौर, उमेश, रतन लाल व अन्य सदस्य मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026