Doordrishti News Logo

लारेंस का गुर्गा बनकर बिल्डर और ज्वैलरी कारोबारी महिला से एक  करोड़ की फिरौती मांगी

  • सात मिनट का अंतराल में दूसरे व्यापारी को दी धमकी
  • कहा दुकानदारी बंद कर देंगे
  • पुलिस को न बताने की धमकी
  • महिला को जान की धमकी

जोधपुर,लारेंस का गुर्गा बनकर बिल्डर और ज्वैलरी कारोबारी महिला से एक करोड़ की फिरौती मांगी। शहर में एक बिल्डर को किसी शख्स ने लारेंस का गुर्गा बनकर 50 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती रकम नहीं दिए जाने पर जानमाल के साथ काम बंद कराने के लिए धमकाया है।जिस दिन बिल्डर को धमकाया गया उसी दिन यानी शाम को सात मिनट के अंतराल में ही ज्वैलरी कारोबारी महिला को भी 50 लाख की फिरौती रकम के लिए धमकाया गया। दोनों में वाट्सएप कॉलिंग के साथ मैसेज भेजे गए। एक प्रकरण शास्त्रीनगर का रविवार को सामने आया तो दूसरा आज सोमवार को सामने आया है। इस बारे में रातानाडा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पढ़ें पूरा मामला क्या था- जेठानी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवरानी के आंखों व गुप्तांगों में भरी मिर्च

बीजेएस कॉलोनी महामंदिर निवासी पृथ्वीसिंह पुत्र दयालसिंह ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह कन्स्ट्रक्शन का कार्य करता है। उसका एक कार्यालय रातानाडा में पुरानी लोको रोड दासपा हाउस के नजदीक जेपी बिल्डहोम नाम से है। 16 सितंबर की शाम 7.01 बजे किसी शख्स ने वाट्सएप मैसेज के साथ कॉल किया। बदमाश ने खुद को लारेंस का गुर्गां बताया और कहा कि तुम बिल्डर बोल रहे हो। मैं लारेंस का गुर्गां बोल रहा हूं। 50 लाख रुपए दे देना अन्यथा काम बंद करवा दूंगा। पुलिस को मत बताना या पुलिस तक मत जाना। बिल्डर की रिपोर्ट पर रातानाडा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

गौरतलब है कि शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी सवाई सिंह जैन ने भी 17 सितंबर को पुलिस में केस दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी प्लोर गोल्ड ज्वैलरी नाम से कारोबार करती है। उसके पास में भी 16 सितंबर की शाम 6.54 मिनट पर किसी शख्स ने लारेंस का गुर्गां बनकर जान की धमकी और 50 लाख की फिरौती मांगी थी। फोन और मैसेज आने पर पति पत्नी शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। दोनों रंगदारी या अवैध वसूली के लिए किए गए कॉल महज सात मिनट के अंतराल में आए। पुलिस अब नंबरों से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीमें जांच में जुटी हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026