Doordrishti News Logo

स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

जोधपुर ग्रामीण,ग्राम पंचायत बनाड़ में सोमवार को स्कूटी वितरण समारोह बिलाड़ा विधायक हीराराम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। स्थानीय विधायक कोष से स्वीकृत 11 लाख रुपए की 12 इलेक्ट्रीक स्कूटियां दिव्यांगों को वितरित की गई। हीराराम ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा निःशुल्क स्कुटी योजना के तहत पांच हजार स्कुटियां प्रतिवर्ष वितरण,विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना,पालनहार योजना,सुखद दाम्पत्य जीवन योजना,छात्रवृति योजना,विशेष योग्यजन स्वरोजगार ऋण अनुदान योजना,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,विशेष विद्यालय, हॉप वे होम्स,विमंदित एवं मानसिक पुनर्वास गृह,दिव्यांग महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

इलेक्ट्रिक स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांगजनों ने बताया कि उनके रोजमर्रा के काम करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में मंडोर प्रधान सुरता सेगवा,मिश्रीलाल छाबा,सरपंच बावरला मुकनाराम विश्नोई,सरपंच पीथावास पोकरराम विश्नोई, श्याम लाल गोदारा, जिला अधिकारी,रमेशचन्द्र पंवार,पूनम चंद, रविन्द्र कुमार,रवि दाधिच,राजूसिंह एवं विनित सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026