जोधपुर, पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत दूसरी डोज लगवाई।

उन्होंने 28 दिन पहले वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई थी। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, पुलिस महानिरीक्षक नवज्योति गोगोई, डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी पश्चिम आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी मुख्यालय व यातायात राजेश मीणा, डीसीपी क्राइम राजकुमार, एडीसीपी यातायात नाथूसिंह भाटी, एडीसीपी मुख्यालय चैनसिंह महेचा, महिला थानाधिकारी पूर्व निशा भटनागर सहित कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

