बंदी सुरेश सिंह हत्या के अन्य आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम

-दस-दस हजार के इनाम घोषित

-अजयपाल पर पहले ही एक लाख की घोषणा हो चुकी

जोधपुर,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने बंदी सुरेश सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो और अभियुक्तों के खिलाफ इनाम की घोषण की है। उन पर दस दस हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके पहले मुख्य आरोपी अजयपाल सिंह उर्फ एपी पर एक लाख की घोषणा कर दी गई थी। पुलिस आयुक्त गौड़ ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में बंदी सुरेश सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारदात में शामिल आरोपी हिमांशु मीणा उर्फ हरिकिशन उर्फ दुर्योधन व भरत सिंह मणिहारी पर दस दस हजार की इनाम की घोषण की गई है। इनका सुराग या पता बताने वालों के नाम पते गुप्त रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- करंट लगने से कृषक सहित तीन की मौत

उल्लेखनीय है कि बंदी सुरेश सिंह निवासी दर्री पुलिस थाना गुढाऐंदला व अन्य कैदी के साथ जिला पाली में पेशी करवाने के बाद भाटी चौराहा पुलिस टीम पहुंची तब सरकारी वाहन का इन्तजार करने के समय अज्ञात मुल्जिमों द्वारा बंदी सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस बारे में 18 दिसम्बर 21 को प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा पैरोल से फरार मुख्य मुलजिम अजयपाल सिंह के नाम 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है।

इसे भी पढ़िए- पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतर ब्रांच खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

पुलिस को इनकी भी तलाश
पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के अनुसार अब गांधी नगर हुडक़ो कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ हरिकिशन उर्फ दुर्योधन उर्फ डेनी पुत्र नवीन कुमार मीणा और पाली जिले के मणिहारी निवासी भरत सिंह पुत्र जब्बर सिंह की तलाश जारी है। इन पर दस दस हजार का इनाम घोषित किया गया है।

एप डाउनलोड कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews