Police conducted raids at 150 locations as part of a crackdown on drugs.

नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में 150 ठिकानों पर दी दबिश

-डोडा पोस्त,अफीम का दूध और गांजा बरामद -तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में 150 ठिकानों पर दी दबिश। जोधपुर कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब की खरीद-फरोख्त करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चाय की थडिय़ों,ढाबों सहित मादक पदार्थों की बिक्री की संभावना वाले 150 स्थानों को चिन्हित कर वहां दबिश दी।

सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर जेवरात चुराए

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्तों और थानाधिकारियों के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच और दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान एनडी पीएस अधिनियम के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक किलो अवैध डोडा पोस्त,50 ग्राम अफीम का दूध और 67 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार लूणी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि देवनगर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया।

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार 15 हजार रुपए जब्त

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026