Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर जेवरात चुराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर जेवरात चुराए। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र करणी नगर द्वितीय में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। पीडि़त ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश शुरू की गई है।

सो रही माँ बेटियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला: मां की मौत

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि करणी नगर द्वितीय निवासी पुनाराम पुत्र पांचाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 15 से 20 जुलाई के बीच में अज्ञात व्यक्ति ने उसके सूने मकान में सैंधमारी करके सोने के आभूषण एक अंगूठी,दो नग फिणी,एक नग नाक की बाली, दो जोड़ी चांदी के पायजेब चुराकर ले गए।

You missed