पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने का गोरखधंधा पकड़ा पांच गिरफ्तार
- झालामंड रामदेव नगर में चल रहा था नशे का कारोबार
- 4 ड्रमों में 110 लीटर केमिकल, 28 ग्राम अफीम दूध व अन्य सामग्री बरामद
- दो एसयूवी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने का गोरखधंधा पकड़ा पांच गिरफ्तार। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने झालामंड स्थित रामदेव नगर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त जगह से 4 ड्रमो में 110 लीटर केमिकल,28 ग्राम अफीम दूध व अन्य सामग्री बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।कितने समय से गोरखधंधा चल रहा था,पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है। केमिकल कब और कहां से लाया गया इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज व पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्दसिह राजपुरोहित, के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना कुड़ी थाना प्रभारी सहदेव मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में गुरूवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। तब पुलिस ने हरिगढ़ रिसोर्ट रोड स्थित रामदेव विहार सरहद झालामण्ड में कम आबादी क्षेत्र में एक मकान के बाहर खडे संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए पहुंच कर एक घर की तलाशी ली।
ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 24 लोग गिरफ्तार,25 हजार बरामद
घर के अंदर ओमप्रकाश पुत्र हरीराम विश्नोई निवासी गांव मोखातरा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर, अनिल पुत्र भभुताराम जाति विश्नोई निवासी गांव मोखातरा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर,कुलदीप पुत्र बाबुलाल विश्नोई निवासी गांव पूनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर , रामनिवास पुत्र पूनमाराम विश्नोई निवासी गांव फागलिया पुलिस थाना बागासर जिला बाड़मेर एवं संदीप कुमार पुत्र गणपतलाल विश्नोई निवासी गांव कोटड़ा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर मिले जिनकी एवं वाहनों की तलाषी ली गयी तो एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक बिना नंबरी कार की तलाशी एवं जांच के दौरान फोर्च्यूनर गाड़ी के पीछे डिक्की में एक कागज के गते में लोहे का ड्रम भरा हुआ जिस पर एक्टोन 25 लीटर,दूसरा ड्रम प्लास्टिक की पन्नी में ड्रम पर टूलुने सल्फर फ्री 25 लीटर,तीसरा ड्रम प्लास्टिक के कट्टे में पैक, जिसके नीचे ब्रमो -2 लिखा हुआ है।
चौथे ड्रम जो प्लास्टिक पन्नी मेंपर टूलुने सल्फर फ्री 25 लीटर लिपटा हुआ शीलबंद ढक्कन जिसमें तरल पदार्थ टूलुने सल्फर फ्री 25 लीटर लिखा मिला। गाड़ी की सीट पर रखा कार्टन को खोलकर देखा तो उसके अंदर दो काले रंग के प्लास्टिक के जरीकन तरल पदार्थ से भरे हुऐ शीलबंद ढक्कन प्रत्येक जरीकन पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड लीटर कुछ नंबर लिखे मिले। इस पर सभी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
यह सामग्री भी मिली
पुलिस के अनुसार वहां से फॉरचुनर कार के साथ एक कीया कार, 28 ग्राम अफीम का दूध,16 टर्माडोल टेबलेट दो फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक प्लास्टिक की सफेद पाइप, एक हैण्उलनुमा नोजल हैंडपंप और लोहे का कीमा मिला।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल
पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र कुमार,कुड़ी थाने के एएसआई तनसुख,भंवरलाल, साइबर सैल के हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी, कांस्टेबल अशोक, धीरज एवं अमराराम आदि शामिल थे।
